CM ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप, 3 दिन में 1 करोड़ 11 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो ड्राप
भोपाल
कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही आज तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री आवास में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। सीएम हाउस में वीर पुरोहित, सान्वी, मालवीय, मेहर भाटिया, अनिरूद्ध सिंह नाम के बच्चों को सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, एमडी एनएचएम छवि भारद्वाज, स्टेट कोल्ड़ चेन आॅफीसर डॉ, विपिन श्रीवास्तव और यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोलियो की ड्राप पिलाई।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पोलियो को समाप्त करने के लिए 25 साल पहले जिन बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई गई थी, उन्हीं को 'दो बूंद हर बार' की बुलाऊ टीम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे पोलियो को समाप्त करने के इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं। #PolioSunday pic.twitter.com/F236y9nf1N
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 31, 2021
पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 0 से 5 साल तक के 1 करोड़ 11 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रदेश भर में 44685 बूथ व 2488 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। अभियान के लिए 89370 टीमें और 1609 मोबाइल टीमें बनार्इं गर्इं हैं। कैम्पेन में 89370 वैक्सीनेटर, 8937 सुपर वायजर की ड्यूटी लगाई गई है। पल्स पोलियो अभियान के लिए 2744 आईएलआर, 2802 डीप फ्रीजर, 1.38 लाख कैरियर बॉक्स, और 1.42 बी-ओपीवी डोज की व्यवस्था की गई है।
जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सुबह नौ बजे पहुंचकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। और अगले दो दिन में छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर कार्यकर्ता पोलियो की दवा पिलाएंगे।

पाठको की राय